{"_id":"5d9ed9b18ebc3e01656e97a8","slug":"bah-bjp-mla-gunners-beat-young-man-on-road-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम खाकीः बाह विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने सड़क पर युवकों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम खाकीः बाह विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने सड़क पर युवकों को जमकर पीटा
Fri, 11 Oct 2019 11:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने पीटा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह के गनरों ने खंदारी चौराहा पर बुधवार शाम करीब छह बजे दो युवकों को पहले लात घूंसों से पीटा और फिर उनके सिर पर हेलमेट से वार किया।
गनरों को विधायक के ड्राइवर अरविंद ने बुलाया था। उसकी बाइक की दयालबाग निवासी दो युवकों के स्कूटर से टक्कर हो गई थी। गनर आते ही उन पर बरस पड़े। युवकों ने तहरीर दे दी है।
विधायक के निवास भदावर हाउस से अरविंद दवाई लेने के लिए आया था। तभी दयालबाग निवासी चंद्रेश मिश्रा और उसका साथी स्कूटर से वहां से गुजरे। सड़क पर भीड़ दी। चंद्रेश ने किनारे से स्कूटर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
गनरों को विधायक के ड्राइवर अरविंद ने बुलाया था। उसकी बाइक की दयालबाग निवासी दो युवकों के स्कूटर से टक्कर हो गई थी। गनर आते ही उन पर बरस पड़े। युवकों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विधायक के निवास भदावर हाउस से अरविंद दवाई लेने के लिए आया था। तभी दयालबाग निवासी चंद्रेश मिश्रा और उसका साथी स्कूटर से वहां से गुजरे। सड़क पर भीड़ दी। चंद्रेश ने किनारे से स्कूटर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने पीटा युवक
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अरविंद की बाइक से स्कूटर की टक्कर लग गई। अरविंद से उनकी कहासुनी हो गई। चश्मदीद लोगों ने बताया कि इसमें स्कूटर सवार लोग भारी पड़ रहे थे। तभी अरविंद ने फोन कर भदावर हाउस से गनरों को बुला लिया।
उनके आते ही अरविंद ने दोनों युवकों की ओर इशारा किया। अगले ही पल गनर उन पर टूट पड़े। वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। यह वायरल हो गई।
हरीपर्वत थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि चंद्रेश ने तहरीर दे दी है। इसमें किसी का नाम नहीं है, आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि घटनाक्रम जानकारी में है। वीडियो देखा जा रहा है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक रानी पक्षालिका सिंह के पति और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि ड्राइवर अरविंद दवाई लेने गया था। वहां उसके साथ कुछ कहासुनी हुई, गनर भी मौजूद थे। वहां क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि खंदारी चौराहा पर ओपन बार चल रहा है। इसी से झगड़े होते हैं।
पहले भी दबंगई दिखा चुके हैं सांसद- विधायकों के गनर
1. पांच महीने पहले इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया के गनरों ने एत्मादपुर में टोलकर्मियों को पीटा था, फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज किया गया था। आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई थी।
2. पिछले साल कासगंज के अमांपुर के विधायक के गनरों ने आगरा में लंगड़े की चौकी के पास कारोबारी को लूटा था। गिरोह में चार पुलिस वाले थे। चारों को जेल भेजा गया था।