{"_id":"616d09ac5ff676740104bcee","slug":"bah-assembly-samajwadi-party-booth-sammelan-for-up-elections-voters-connect","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विधानसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारी, हर बूथ पर 30 नए मतदाताआ जोड़ेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विधानसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारी, हर बूथ पर 30 नए मतदाताआ जोड़ेगी पार्टी
Mon, 18 Oct 2021 11:14 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:14 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अब कम ही समय रह गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने बूथ मजबूत करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए बाह विधानसभा में जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
विज्ञापन
आगरा: बाह विधानसभा का बूथ सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी ने बूथ अध्यक्षों को हर बूथ पर 30 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया है। रविवार को बाह विधानसभा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सपा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी व फ्रंटल संगठन जुट जाएं।
विज्ञापन
1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा
जिले में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। उससे पहले ही सपा ने बूथों पर ताकत झोंक दी है। रविवार को बूथ सम्मेलन में 400 से अधिक बूथों की समीक्षा की गई। जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ने का जिम्मा बूथ कमेटियों को सौंपा है। सम्मेलन में प्रकाश यादव, सचिन चतुर्वेदी, अवनींद यादव, श्रीकृष्ण वर्मा, अरविंद यादव, राजकुमार फौजी, कमलेश शर्मा, आरपी सिंह, सुधीर दुबे, पिंकी त्यागी, राजपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाए
समाजवादी व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को प्रेमलता अपाटर्मेंट गांधी नगर में समीक्षा बैठक की गई। जहां डॉ. मंगेश को दक्षिण, अतुल कुमार को छावनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किए। महानगर उपाध्यक्ष महावीर सिंह को बनाया है। बैठक में पंकज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, रासेद्र पाराशर, उपेंद्र कुमार, सुनील कुशवाह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘मृतकों के परिजनों को मिलें 20-20 लाख रुपये’
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने रविवार को जगनेर के भुवनपुरा गांव पहुंच कर नदी में डूबे मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों के लिए सरकार से 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की। दशहरा पर मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच युवकों की डूब कर मृत्यु हो गई थी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राजवीर सिंह, अंगद सिंह धारिया, नरेश गुर्जर, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।
आगरा के थाने में 25 लाख की चोरी: सोते रहे पुलिस वाले, टूट गए मालखाने के ताले, रेकी करके हुई वारदात