फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Badminton excitement at Agra Club Sports Fiesta; over 100 players showcasing their skills.

Agra News: आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा में बैडमिंटन का रोमांच, 100 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दम

Sat, 25 Jul 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Badminton excitement at Agra Club Sports Fiesta; over 100 players showcasing their skills.
स्पोर्ट्स फिएस्टा
आगरा। आगरा क्लब के तत्वावधान में आयोजित आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के अंतर्गत शुक्रवार से बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच हर अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन


अंडर-10 बालक एकल वर्ग में विहान और प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-10 बालिका एकल वर्ग में जेनिसा चोपड़ा और प्रथा भारद्वाज ने फाइनल का टिकट कटाया। अंडर-15 बालिका एकल में राघवी और रिश्वी ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि अंडर-15 बालक एकल वर्ग में प्रांजल कुमार, अथर्व जगत, नंदीश और सार्थक ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-19, ओपन वर्ग तथा 40 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं के मुकाबले खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संयोजक एवं खेल निदेशक ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार ने कहा कि आगरा क्लब में खेलों के प्रति सदस्यों और उनके परिवारों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। एक भावना, अनेक खेल, असीम जुनून की थीम पर आयोजित यह खेल महोत्सव स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ सदस्यों के बीच आपसी सहभागिता भी बढ़ा रहा है।


बैडमिंटन संयोजक सुमित कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों की देखरेख में कराई जा रही है। हरेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, हार्दिक पालीवाल और आशीष रुटिया निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को समापन समारोह में ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। क्लब में बैडमिंटन के साथ-साथ टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और पिकलबॉल प्रतियोगिताओं को लेकर भी सदस्यों में खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed