फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Babu declared dead before retirement irregularities in pension forms

गजब का खेल: सेवानिवृत्ति से पहले ही बाबू को बताया मृत, पेंशन प्रपत्रों में की गड़बड़ी

Tue, 19 Sep 2023 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 09:10 AM IST
सार

सिंचाई विभाग के नलकूप खंड में गजब का मामला सामने आया है। यहां पेंशन प्रपत्रों में जीवित बाबू को मृत बता दिया। इसके बाद जब मामले का खुलासा हुआ तो नए सिरे से गलतियों में सुधार किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Babu declared dead before retirement irregularities in pension forms
गड़बड़ी - फोटो : demo pic

विस्तार

आगरा के सिंचाई विभाग, नलकूप खंड का कारनामा देखिए। सेवानिवृत्ति से पूर्व बाबू को मृत दर्शा दिया। फटकार के बाद नए सिरे से गलतियां सुधारकर फाइल पेंशन कार्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन


प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लेखा सहायक प्रकाशचंद कौशिक 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्ति होंगे। सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पेंशन के दस्तावेज तैयार कराए। नलकूप खंड अधिशासी अभियंता आहरण-वितरण अधिकारी हैं। उनके कार्यालय से ऑनलाइन आवेदन हुआ। जिसमें सेवानिवृत्ति होने वाले बाबू की पहले लंबाई गलत दर्ज की गई।
विज्ञापन


सेवा पुस्तिका में लंबाई 5.8 फीट थी, जिसे फाॅर्म में 5.10 इंच कर दिया। पत्नी की जन्मतिथि 1969 थी, जिसे 1970 दर्ज कर दिया। आधार कार्ड व बैंक की पासबुक देने के बावजूद पता गलत लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता सौरभ शरद गिरी ने जब प्रकरण की जानकारी मांगी तो उन्हें भेजे पत्र में जीवित व्यक्ति को मृत दर्शा दिया। कर्मचारी के नाम के आगे स्वर्गीय लिख दिया। अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद ऑनलाइन पेंशन फार्म में गलतियां सुधारी गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed