फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baah's Diksha, Abhinav, and Anshum won gold medals.

Agra News: बाह की दीक्षा, अभिनव व अंशुम ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 27 Jul 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Baah's Diksha, Abhinav, and Anshum won gold medals.
बाह के पदक विजेता ​खिलाड़ी 
बाह। नोएडा के इंडोर स्टेडियम में 22 से 24 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय युवा कराटे चैंपियनशिप में कई राज्यों के 3000 प्रतिभागियों के बीच बाह की दीक्षा एवं अंशुम ने काता में रजत एवं कुमिते में स्वर्ण पदक और अभिनव ने काता में स्वर्ण एवं कुमिते में रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

कुमिते में बाह की खुशी, सुहानी तोमर, श्रेया, आराध्या, यशी, वीरेन्द्र, आदित्य ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। कोच विष्णु मिश्रा ने बताया कि पिछले साल नवंंबर में आगरा जिला कराटे प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन हुआ था। इस साल अप्रैल में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में यूपी की टीम में अपनी जगह बनाई थी। तकनीकी रूप से दक्ष कराटे प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल के बूते राष्ट्रीय स्तर पर बाह, आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुमिते में बाह के दुर्गेश कुमार ने कांस्य और वंश यादव ने रजत पदक अपने नाम किया है। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने को पसीना बहा रहे हैं। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने बेटे और बेटियों को कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई दी है। हृदय नारायन शर्मा, कृपा नारायन शर्मा, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, उमेश सिसोदिया, अनिल तोमर, अल्केन्द्र जादौन ने भी खुशी का इजहार कर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed