{"_id":"63d542d9d8917017a46146eb","slug":"ba-second-year-student-injured-after-plaster-fell-on-his-head-in-agra-college-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर, घायलः इमरजेंसी में कराया गया भर्ती, अंग्रेजी विभाग का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर, घायलः इमरजेंसी में कराया गया भर्ती, अंग्रेजी विभाग का मामला
Sat, 28 Jan 2023 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:16 PM IST
सार
आगरा कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र के सिर पर छत का प्लास्टर गिरने से वह घायल हो गया। स्कूल प्रशासन ने घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
घायल छात्र को संभालता उसका साथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां आगरा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में शनिवार को छत का प्लास्टर गिर गया। इससे एक छात्र घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज में शनिवार को क्लास चल रही थी। बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमन, विभाग के बरामदे में खड़ा था। इसी समय जर्जर भवन की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। प्लास्टर अमन के सिर पर गिरा। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे कार से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया। उसे इंजेक्शन लगाने के साथ दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विभाग के भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से छत पर पानी भर रहा है। स्टाफ ने प्राचार्य को इसकी जानकारी भी दी थी। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सीलन की वजह से छत जर्जर अवस्था को पहुंच गई है। इसी की वजह से आज हादसा हो गया।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल का कहना है कि भवन में भूगर्भ जल विभाग की ओर से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। विभाग को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक करने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं, कॉलेज में भी इस समय काम चल रहा है, जहां भी जरूरत है, मरम्मत कार्य कराया जाएगा।