फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BA B.Sc B.Com second semester candidates are waiting for the result

Agra University: बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार

Tue, 20 Dec 2022 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 10:16 AM IST
सार

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन न समय पर परीक्षा करा पा रहा है और न परिणाम दे पा रहा है। छात्र-छात्राओं को इससे परेशानी हो रही है। कुलपति के समक्ष समस्या रखी जाएगी।

विज्ञापन
BA B.Sc B.Com second semester candidates are waiting for the result
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन तीन माह बीतने पर परीक्षा परिणाम नहीं दे पाया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाएं हुई थीं। तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं चल रही हैं। इंतजार बढ़ते जाने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। वे अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने को विवश हैं। 
विज्ञापन

  
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी और बीकॉॅम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अगस्त में शुरू कराई थीं, जो सितंबर के दूसरे सप्ताह में समाप्त हुईं। संबद्ध कॉलेजों में तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। कुछ कॉलेजों ने तृतीय सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) भी करा लिया है। कुछ में अभी चल रहा है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन न समय पर परीक्षा करा पा रहा है और न परिणाम दे पा रहा है। छात्र-छात्राओं को इससे परेशानी हो रही है। कुलपति के समक्ष समस्या रखी जाएगी। जल्द परिणाम जारी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। आंतरिक मूल्यांकन भी हो चुका है। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के संबंध में छात्र-छात्राएं लगातार सवाल पूछ रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने में मुश्किल 

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव रवि यादव का कहना है कि छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर है। परिणाम जारी न होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। आखिरी तारीख से पहले परिणाम जारी नहीं हुआ तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed