फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Ed entrance examination will be monitored from Lucknow

B.Ed Entrance 2020: लखनऊ से होगी बीएड प्रवेश परीक्षा की निगरानी, अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 08 Aug 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 12:40 AM IST
सार

  • परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा

विज्ञापन
B.Ed entrance examination will be monitored from Lucknow
demo pic

विस्तार

नौ अगस्त को प्रस्तावित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। आगरा के परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वहां से भी परीक्षा पर नजर रखी जा सके। प्रत्येक अभ्यर्थी को मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। गेट पर ही अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज कराने के लिए दो कर्मचारियों को लगाया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह अभ्यर्थियों को प्रेरित करें कि परीक्षा केंद्र के अंदर वह सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन



जेपी सभागार में हुईं बैठक

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के संबंध में गुरुवार की सुबह विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में बैठक हुईं। पहली बैठक में नोडल अधिकारी, एडीएम सिटी, उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल हुए। दूसरी बैठक में केंद्र व्यवस्थापक और लखनऊ से आए प्रतिनिधि रहे। बैठकों में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जगहों पर रोक, यहां होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में कोरोना महामारी के दौरान बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है, लेकिन बीएड प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लिए जाने की व्यवस्था की गई है। शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है। 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गौरव शर्मा का कहना है कि संगठन प्रवेश परीक्षा कराए जाने का विरोध कर रहा है। बायोमेट्रिक हाजिरी अभ्यर्थियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, संगठन इसका विरोध करेगा। 

यह भी पढ़ें- अपराजिता: खुद अपना उद्योग खड़ा किया, औरों को भी दिया रोजगार, पढ़ें इन महिलाओं की सफलता की कहानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed