फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Independence Day of India 2021: azadi amrit mahotsav fit india freedom run held at buland darwaza in fatehpur sikri

Independence Day 2021: ऐतिहासिक बुलंद दरवाजे पर गूंजे भारत माता की जय के नारे, तिरंगा लेकर दौड़े युवा

Sat, 14 Aug 2021 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 01:16 PM IST
सार

'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विनोद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। 

विज्ञापन
Independence Day of India 2021: azadi amrit mahotsav fit india freedom run held at buland darwaza in fatehpur sikri
स्वतंत्रता दिवस 2021: बुलंद दरवाजे पर नेहरू युवा केंद्र के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र सरकार की पहल पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से ऐतिहासिक बुलंद दरवाजा से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


'फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0' का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विनोद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। बुलंद दरवाजा से शुरू हुई इस दौड़ में केंद्र के स्वयंसेवक हाथों में तिरंगा लेकर आगरा गेट तक दौड़े। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक गतिविधियों के प्रति उत्साहित करना और उन्हें आजादी के मूल्यों का आत्मसात कराना है।
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन पूरे जनपद के 75 गांवों में 13 अगस्त से ले कर 2 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसमें हर एक कार्यक्रम में 75 लोग फिट इंडिया फ्रीडम रन में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे जोश के साथ जय हिंद जय भारत और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए दौड़ में हिस्सा लेते हुए फिटनेस का संदेश दिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed