फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayushman Bhava confident of keeping people healthy

Agra News: आयुष्मान भव लोगों को स्वस्थ रखने का भरोसा

Wed, 13 Sep 2023 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bhava confident of keeping people healthy
आयुष्मान भव लोगों को स्वस्थ रखने का भरोसा
विज्ञापन

- जिले भर में सरकार के कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भव का बुधवार को जिले भर में शुभारंभ हो गया। जनपदीय कार्यक्रम का आयोजन महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में किया गया। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भोगांव विधायक पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि आयुष्मान भव लोगों को स्वस्थ रखने का भरोसा है।
कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मूं के लाइव प्रसारण के साथ हुआ। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भोगांव विधायक की उपस्थिति में अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने आयुष्मान भव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में अंगदान करने की शपथ भी ली गई। इसके साथ आयुष्मान भव कार्यक्रम के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पोषण किट उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

भोगांव विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम में योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, सीएमएस डॉ. मदनलाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र गौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर भी हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
घिरोर। सीएचसी गोदना घिरोर पर आयुष्मान भव कार्यक्रम की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया और ब्लॉक प्रमुख सतपाल सिंह यादव ने की। चिकित्सा अधीक्षक प्रवीन कुमार ने अभियान के संबंध में जानकारी दी। सीएचसी करहल पर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत करहल पर भाजपा के मंडल महामंत्री सचिन वर्मा छोटू ने की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, नीरज यादव, इम्तियाज अहमद मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांवत पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बृजेश चौहान ने फीता काटकर किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद किशोर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ घर-घर व प्रत्येक मरीज तक सीधा पहुंचाना है। सीएचसी बरनाहल पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशि गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed