फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayushman Bharat Yojana Mainpuri ranked fourth in the state in making Golden Card

आयुष्मान भारत योजना: गोल्डन कार्ड बनाने में प्रदेश में चौथे स्थान पर मैनपुरी, एक सप्ताह में बने 25 हजार कार्ड

Thu, 29 Sep 2022 05:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 05:21 AM IST
सार

जिले में पंचायत सहायक, आशा, एएनएम व अन्य स्थास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ग्राम पंचायतवार गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी लगातार निगरानी भी की गई। इसके परिणामस्वरूप रैंकिंग में सुधार हुआ है। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Mainpuri ranked fourth in the state in making Golden Card
विकास भवन, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए काम चल रहा है। मैनपुरी की खराब प्रगति में भी अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में चल रहे गोल्डन कार्ड अभियान में बीते एक सप्ताह में 25 हजार कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही प्रदेश में मैनपुरी चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


प्रत्येक माह विकास कार्यों के आधार पर जिले की रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की प्रगति आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में खराब थी। मैनपुरी में भी ये डी श्रेणी में था। बीते माह कुछ गोल्डन कार्ड बने तो ये सी श्रेणी में पहुंच गया। बाकी सभी बिंदुओं में मैनपुरी ए श्रेणी में है। इसे देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए थे। खुद अपनी देखरेख में उन्होंने इस पूरे अभियान को संचालित कराने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन

ग्राम पंचायतवार दिया गया लक्ष्य 

इसके लिए पंचायत सहायक, आशा, एएनएम व अन्य स्थास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ग्राम पंचायतवार गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसकी लगातार निगरानी भी की गई। ये अभियान कारगर साबित हुआ और एक सप्ताह में ही जिले की स्थिति बदल गई है। मैनपुरी 25 हजार गोल्डन कार्ड के साथ प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। ये आंकड़ा 20 सितंबर से 26 सितंबर तक बनाए गए गोल्डन कार्ड का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार और बनाए जा चुके हैं गोल्डन कार्ड 

लगातार चल रहे गोल्डन कार्ड अभियान में 26 सितंबर के बाद पांच हजार गोल्डन कार्ड और बनाए जा चुके हैं। अब अगली सप्ताह जारी होने वाली सूची में जिले में और सुधार की उम्मीद है।। 
 
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह तक सौ प्रतिशत गोल्डन कार्ड जारी कर दिए जाएं। वर्तमान में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed