फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ayushmaan bharat yojna

मैनपुरी ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
ayushmaan bharat yojna
सिकंदरपुर में शिविर का निरीक्षण करते सीएमओ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के 53 स्थानों पर रविवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत शिविर लगाकर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में शाम 7:30 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 813 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवाए गए। इसके अनुसार जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनवाने से वंचित पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए कुरावली में पांच और अन्य विकास खंड के छह-छह गांवों में शिविर लगाए गए थे। शिविरों में देर शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 813 पात्रों के कार्ड बनाए गए। जिले की इस प्रगति पर सीडीओ ईशा प्रिया ने सीएमओ और उनकी टीम को बधाई दी है। सीडीओ ने बताया कि शीघ्र ही वंचित पात्रों के भी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। जिले में अब तक 83543 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
कुरावली। आयुष्मान भारत योजना के तहत रविवार को लगाए गए शिविरों को नोडल अधिकारी नगर पंचायत ईओ डॉ. कल्पना बाजपेई ने निरीक्षण किया। ईओ ने निजामपुर, मिढ़ावली, बरखेड़ा, बलीपुर, ईसई खास में बनाये जा रहे गोल्डन कार्डों का निरीक्षण किया। निजामपुर में 35, मिढ़ावली में 29, बरखेड़ा में 34 तथा ईसई खास में निरीक्षण के दौरान 32 पात्रों के कार्ड बनाए जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल पात्रों की संख्या- 500000 लगभग
जिले में लाभार्थी परिवारों की संख्या- 110546
जिले में गोल्डन कार्ड धारकों की संख्या- 83543
जिले के प्राइवेट अस्पताल जहां मिल रहा है योजना का लाभ- 10
जिले के सरकारी अस्पताल जहां मिल रहा है योजना का लाभ- 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed