{"_id":"59c3dbbd4f1c1b8a688b5cec","slug":"ayurvedic-hospital-in-deen-dayal-upadhyay-village-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल उपाध्याय के गांव को आयुर्वेदिक हास्पिटल का तोहफा, केंद्र सरकार देगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल उपाध्याय के गांव को आयुर्वेदिक हास्पिटल का तोहफा, केंद्र सरकार देगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Deendayal Upadhyaya
केंद्र सरकार की मदद से दीनदयालधाम में 50 बेड के पंचकर्म आयुर्वेदिक हास्पिटल की स्थापना होने जा रही है। इसके लिए एक एकड़ जमीन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 10 करोड़ की लागत वाला यह हास्पिटल जिले का रोल मॉडल होगा। यहां एलोपैथी के अलावा बाकी सभी पद्धतियों से इलाज किया जाएगा।
केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय ने जिले में पंचकर्म आयुर्वेदिक हास्पिटल की स्थापना करने की पहल की थी। इस पर अमल करते हुए जिले से दीनदयालधाम में इसकी स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। प्रस्तावित प्रारूप के अनुरूप यह हास्पिटल 50 बेड का होगा।
यहां आयुर्वेद की आधुनिक पद्धति के अनुरूप उपचार किया जाएगा। इसके लिए कन्या डिग्री कालेज के लिए प्रस्तावित भूखंड में से ही एक एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।

Trending Videos
अब तक परंपरागत इलाज
सांकेतिक चित्र
अब तक जिले में आयुर्वेदिक हास्पिटल 30 बेड के ही हैं। इसमें भी उपचार की व्यवस्था वर्षों पुरानी है, जो परंपरागत तरीके से चली आ रही है। पंचकर्म आयुर्वेदिक हास्पिटल आधुनिक आयुर्वेदिक प्रणाली पर आधारित होगा।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. विमल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। 10 करोड़ की लागत से बनने वाला पंचकर्म आयुर्वेदिक हास्पिटल रोल मॉडल होगा। इस पर जल्द केंद्र की स्वीकृति उपरांत काम शुरू होने की उम्मीद है।