फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya Ram Temple Etah decorated like a bride Ram's name everywhere wonderful color of devotion

Ayodhya Ram Mandir: दुल्हन की तरह सजा एटा, चहुंओर राम का नाम; भक्ति का छाया अद्भुत रंग

Mon, 22 Jan 2024 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

एटा में लोगों का उत्साह केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बाजारों का हाल देखकर, ऐसा लग रहा है,  जैसे सभी बस राममय होना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Etah decorated like a bride Ram's name everywhere wonderful color of devotion
दुल्हन की तरह सजा एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही एटा में विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लोग घरों में जहां सुंदरकांड और अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं। वहीं मंदिरों में भी बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर लोग भंडारा कर रहे हैं, तो कई जगह बूंदी और हलवे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा व्यापारी व चिकित्सक कुछ सुविधाओं को निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन



जीटी रोड के नीचे स्थित एटा शॉपी के मालिक सौरभ मिश्रा आज के दिन लोगों को एलाइनमेंट की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में पिताजी के साथ कार सेवा में भाग लेते समय पुलिस ने हिरासत में लिया था। उस समय जिला मुख्यालय पर जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में अस्थाई जेल में रखा गया था। उस पीड़ा को हमने झेला है।  आज जब रामलला जन्म भूमि पर प्रतिष्ठित हुए हैं, तो हमें भी उनके लिए कुछ करने का मौका मिला है। इसके लिए हम चार पहिया वाहनों का एलाइनमेंट निशुल्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed