फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ayodhya ram mandir bhoomi pujan acharya gangadhar pathak told if pm modi gives Dakshina he asked for freedom from slaughter of cow

भूमि पूजन समारोह के मुख्य पुरोहित बोले, प्रधानमंत्री देते दक्षिणा तो मांगता मथुरा-काशी के साथ गौ हत्या से मुक्ति

Thu, 06 Aug 2020 08:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhoomi pujan acharya gangadhar pathak told if pm modi gives Dakshina he asked for freedom from slaughter of cow
अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन - फोटो : amar ujala

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन कराने वाले मुख्य पुरोहित गंगाधर पाठक बृहस्पतिवार को वृंदावन लौट आए। कार्यक्रम को चक्रवर्ती सम्राट के अश्वमेध यज्ञ की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे दक्षिणा की पूछते तो वह मथुरा-काशी के साथ गो माता की वध से मुक्ति मांगते।

विज्ञापन


ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा आयोजित स्वागत-सत्कार कार्यक्रम में गंगाधर पाठक ने कहा कि देश में विद्वान लोग बहुत हैं, लेकिन उन्हें इस राष्ट्रीय अनुष्ठान में यह मौका मिला, जो कि उनके किसी पूर्व जन्म का संस्कार रहा होगा। उन्होंने कहा कि राजा, महाराजाओं ने मंदिर तो बहुत बनवाए हैं लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी शासक ने मंदिर की नींव नहीं रखी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातनियों के प्राण हैं और नए भारत की नींव रख रहे हैं। ऐसे चक्रवर्ती सम्राट को दक्षिणा के बारे में पुरोहित से पूछना चाहिए था लेकिन हमारे यजमान ने दक्षिणा के बारे में हमसे नहीं पूछा। हालांकि उन्होंने कहा यदि प्रधानमंत्री उनसे दक्षिणा की पूछते तो वह गो माता को वध से मुक्त करने की दक्षिणा मांगते। वहीं अयोध्या के बाद मथुरा और काशी की मुक्ति की दक्षिणा प्रधानमंत्री से मांगता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने उन्हें श्रीराम मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान का पारिश्रमिक प्रदान किया है, जिसे वे दक्षिणा नहीं मानते हैं। इधर, हरिदास धाम में आयोजित सम्मान समारोह में अविनाश शर्मा, सत्यभान शर्मा, महेश बाबा, अशोक यज्ञ, श्रुतिधर पाठक, सर्वेश तिवारी, जानकी शरण, जगदीश शर्मा, विमल चैतन्य, जगदीश नीलम, रमाकांत शुक्ल, प्रिया शरण आदि ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित चंद्रलाल शर्मा और संचालन आनंद बल्लभ गोस्वामी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed