{"_id":"5da7505d8ebc3e0164408b1f","slug":"ayodhya-mamla-ram-mandir-mainpuri-news-agr4109701130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामला: जिले में रहा अलर्ट, चाकचौबंद रही सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामला: जिले में रहा अलर्ट, चाकचौबंद रही सुरक्षा
विज्ञापन
कोतवाली में बैठक लेते सीओ
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अब लोगों को फैसले का इंतजार है। बुधवार को दिनभर लोगों में सुनवाई को उत्सुकता देखी गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस फोर्स की तैनाती नजर आई।
शासन से आए आदेश के तहत जिलेभर में बुधवार को सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस के आला अफसरों ने देहात क्षेत्रों में सुरक्षा की जिम्मेदारी थानाध्यक्षों को सौंपी। वहीं शहर और कस्बों में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। शहर के चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में भी पुलिस की टीमें सतर्कता बरतते हुए चेकिंग करती नजर आईं।
शहर में संदिग्ध लोगों की तलाशी और समूह में जमा हुए लोगों की बातचीत आदि पर नजर रखी गई। कोतवाली में एसपी अजय शंकर राय ने इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई व सभी चौकी इंचार्ज को दिशा निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस फोर्स की तैनाती रही।
विज्ञापन
सीओ ने की बैठक
त्योहार और अयोध्या मामले को लेकर बुधवार को सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बुधवार को कोतवाली में बैठक की। इस दौरान इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही यूपी 100, मोबाइल टीमें को भी अलर्ट किया गया।
धर्म गुरुओं पर रही नजर
अयोध्या मामले को लेकर बुुधवार केे खुफिया विभाग भी सतर्क रहा। उन्होंने धर्म गुरुओं के साथ ही हिंदू संगठनों की निगरानी की। साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस की पैनी नजर रही। हालांकि जिले में किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं रही।
सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चौराहों पर पुलसि बल तैनात किया गया है, पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रहीं हैं।
-अभय नरायन राय, सीओ सिटी