फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AWAS YOJNA

अपने घर की सुविधा से वंचित 783 परिवार

Sat, 08 Aug 2020 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
AWAS YOJNA
स्टेशन रोड पर झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहा एक परिवार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शासन की तमाम लाभकारी योजनाओं के बीच अभी भी 783 परिवार अपने घर से वंचित हैं। उनको आवास योजना का आज तक लाभ नहीं मिला है। शासन के निर्देश पर कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

आवासहीन लोगों के लिए हर सरकार में योजना बनाकर आवास दिए जाते हैं। सपा सरकार में लोहिया आवास, बसपा सरकार में कांशीराम कॉलोनी, भाजपा शासन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन लोगों को पात्रता के आधार पर आवास दिए जा चुके हैं। इतने केे बाद भी कई जरूरतमंद परिवारों को अपने घर की जरूरत हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अपने घर से वंचित लोगों का सर्वे कराया गया तब पता चला अभी भी जिले में 783 परिवारों के पास रहने के लिए मकान नहीं है। इन परिवारों के पास तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा है। यह परिवार तमाम योजनाओं के बाद भी अपने घर से वंचित हैं। सरकार की लाभकारी योजनाओं केे बाद भी यह परिवार झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। पात्रता के बाद भी उनको आवास दिलाने के लिए कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील वंचित परिवार
मैनपुरी 163
किशनी 137
भोगांव 116
कुरावली 119
घिरोर 136
करहल 112
शासन की मंशा हर पात्र को आवास सुविधा देने की है, जो पात्र अपने घर से वंचित हैं। उनको आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। वंचित परिवारों की सूची के आधार पर ही आवास योजना का लाभ मिलेगा।
एनएस यादव, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed