फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Award

गृह मंत्री सम्मान के लिए चुने गए निरीक्षक रिपुदमन, सरकार करेगी सम्मानित

Wed, 12 Aug 2020 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Award
कासगंज फोटो निरीक्षक रिपुदमन सिंह - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दुष्कर्म पीड़िता मासूम बालिका को न्याय दिलाने के मामले में त्वरित विवेचना करने पर सोरों कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट विवेचक चुना हैं। उन्हें-यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवॉर्ड 2020 के लिए चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस महकमे में उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिसकर्मियों को चयनित कर सम्मानित किया जाता है। पिछले साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अफसर इस साल सम्मानित होंगे। देशभर के कुल 121 अफसरों का चयन हुआ है। इसमें सोरों के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपुदमन सिंह ने पिछले साल अक्तूबर माह में दुष्कर्म पीड़िता मासूम बालिका को 23 दिन में न्याय दिलाया था। 1 सितंबर वर्ष 2019 को सोरों क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की घटना हुई। इसमें तत्कालीन कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने चार्जशीट दाखिल करने के बाद 23 दिन तक प्रभावी पैरवी की। आरोपी को आजीवन कारावास और ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed