{"_id":"672d9cb7d312ba94ec02b5b6","slug":"autos-and-e-rickshaws-will-not-be-available-at-bijalighar-in-agra-new-arrangements-in-traffic-month-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में बिजलीघर चौराहे पर अब नहीं मिलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, यातायात माह में होगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में बिजलीघर चौराहे पर अब नहीं मिलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा, यातायात माह में होगी नई व्यवस्था
Fri, 08 Nov 2024 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:00 PM IST
सार
आगरा का बिजलीघर चौराहा जो ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ से जाम रहता था, उसके लिए यातायात माह में नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत इस चौराहे को अब खाली रखा जाएगा, जिससे यहां जाम न लग सके।
विज्ञापन
बिजली घर चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात माह में पुलिस 20 चाैराहों का कायाकल्प करने जा रही है। इन चाैराहों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या को दूर किया जाएगा। इनमें से एक बिजलीघर चाैराहे को ऑटो और ई-रिक्शा फ्री किया जाएगा। चाैराहे से 5 रूट पर सवारी वाहन चलते हैं। इन रूट पर ही ऑटो-ई रिक्शा खड़े कराए जाएंगे। इनको चाैराहे पर नहीं जाने दिया जाएगा।
बिजलीघर चाैराहे से ऑटो यमुना किनारा मार्ग, मंटोला, आगरा किला-पुरानी मंडी, छीपीटोला और बालूगंज की तरफ जाते हैं। चालक अपने वाहनों को चाैराहे पर ले आते हैं। सवारियों को उतारने के साथ बैठाते भी हैं। इससे जाम लगता है। एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि यातायात माह में 20 चाैराहे चिह्नित किए गए हैं। इन चाैराहों पर यातायात व्यवस्था को सुगम किया जाएगा। इनमें बिजलीघर भी शामिल है। इन चौराहों पर यातायात होमगार्ड की ड्यूटी होगी। वह ऑटो को चाैराहे की तरफ नहीं जाने देंगे। अगर, चालक वाहन को ले जाते हैं तो उसे सीज कर दिया जाएगा। उनके लिए अलग से प्रत्येक रूट पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम...सन्न रह गया परिवार
विज्ञापन
ठेल और खोखे भी नहीं लगेंगे
चाैराहे से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। रास्ते में ठेल और खोखे नहीं लगाने दिए जाएंगे। बसों को भी निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों से भी समन्वय किया जाएगा। चाैराहे पर एक क्रेन रहेगी, जिस वाहन को सीज किया जाएगा, उसे वह पुलिस लाइन लेकर जाएगी। कैमरों और ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन कराया जाएगा।