फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto-riding father-son killed in collision with tractor nine including wife injured

Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी समेत नौ घायल; तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे

Thu, 06 Mar 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 10:15 AM IST
सार

पिनाहट क्षेत्र में गांव अर्जुनपुर के समीप आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार पिता-पुत्र की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत नो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Auto-riding father-son killed in collision with tractor nine including wife injured
ऑटो

विस्तार

आगरा के पिनाहट क्षेत्र में गांव अर्जुनपुर के समीप बुधवार की शाम आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार पिता-पुत्र की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत नो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन




 

थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव कुकथरी निवासी विष्णु (22) बुधवार को परिवार के सदस्यों के साथ तेरहवीं संस्कार में शामिल होने थाना राजाखेड़ा के गांव मरैना गए थे। शाम करीब 7:30 बजे ऑटो से घर लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो पिनाहट क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर के समीप पहुंचा, तभी आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। जिस ऑटो में हादसा हुआ, उसमें 10 लोग सवार थे। एक साल का बच्चा गोद में बैठा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में विष्णु (22) और उसके बेटे अंशु (1) की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु की पत्नी रीता (20), भूरा (8) पुत्र महेश, नीतू (10) पुत्री महेश, चंचल (12) पुत्री देवेंद्र, श्रीमती (45) पत्नी देवेंद्र, चंचल (13) पुत्री चंद्रभान, सूरज (5) पुत्र होतम, लवकुश (6) पुत्र डॉक्टर, राधिका (12) पुत्री देवेंद्र घायल हो गए।

 
विज्ञापन

इन सभी को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर और ऑटो के चालक भाग गए। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

 

ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं
देहात के कई इलाकों में ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं हैं। जहां माल भरकर ले जाने वाले ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली बेधड़क निकल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सवारी वाहन भी दाैड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed