फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto overturns due to collision with bike, six injured including two Kanwariyas

Agra News: बाइक की टक्कर से ऑटो पलटा, दो कांवड़ियों सहित छह घायल

Fri, 02 Aug 2024 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns due to collision with bike, six injured including two Kanwariyas
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में सोरोंजी मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम गांव मामों के समीप तेज गति से आ रहे बाइक सवार कांवड़ियों ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो कांवड़ियों व ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सोरोंजी फोर लेन मार्ग पर गांव मामों के समीप शाम करीब चार बजे तेज गति से जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोग व राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घायलों को ऑटो निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में एटा जनपद के कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी बाइक सवार कांवड़िया विशाल और सुभाष घायल हो गए। वहीं ऑटो में सवार जनपद अलीगढ़ के सटीक नगर निवासी सियाराम (80) व उसकी पत्नी पुष्पा देवी (76), राजकुमार (32) निवासी गऊपुरा सोरों, हरीश (30) निवासी रामचंद्र नगला सोरों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल विशाल, सुभाष और पुष्पा देवी को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed