{"_id":"660e25ea0f199e86070249e8","slug":"auto-gang-snatches-cash-and-jewellery-worth-lakhs-from-shopkeeper-in-agra-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ऑटो गैंग ने दुकानदार को बनाया निशाना, नकदी और लाखों के गहने किए पार; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ऑटो गैंग ने दुकानदार को बनाया निशाना, नकदी और लाखों के गहने किए पार; पुलिस तलाश में जुटी
Thu, 04 Apr 2024 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:27 AM IST
सार
आघरा में ऑटो गैंग ने दुकानदार को अपना निशाना बनाया। नकदी और लाखों के गहने पार कर दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ऑटो (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में परचून दुकानदार को ऑटो गैंग ने निशाना बनाया। दुकानदार और उनकी पत्नी को बैठाकर उनके बैग से नकदी व लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। चालक से पूछताछ में पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की है। इटावा के थाना जसवंत नगर के गांव धरवार निवासी मंजीत सिंह की राजस्थान के भरतपुर में परचून की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को वह और उनकी पत्नी आगरा के ईदगाह स्टेशन पर उतरे थे।
विज्ञापन
रामबाग जाने के लिए ऑटो में बैठ गए। चालक ने रास्ते से दो महिलाओं को बैठा लिया। परेशानी का बहाना बनाकर महिलाओं ने उन्हें चालक के बगल में बैठाकर बैग सीट के पीछे रख दिया। उसके ऊपर अपने बैग रख दिए।
विज्ञापन
चालक ने रामबाग चौराहे के पास दोनों महिलाओं को उतार दिया। उन्हें फ्लाईओवर के पास उतारकर चला गया। बैग चेक किया तो नकदी व लाखों के गहने गायब थे। एत्माद्दौला थाना प्रभारी ने बताया कि के दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।