फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto driver showed honesty and contacted police and returned bag full of jewelery to woman

UP: हर ऑटो चालक बेईमान नहीं होता...सतेंद्र ने महिला यात्री लौटाया ऐसा बैग, जिसमें रखे थे आठ लाख के गहने

Mon, 24 Feb 2025 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

ऑटो चालकों के बारे में यदि सोच अच्छी नहीं है, तो सतेंद्र के बारे में जरूर जानना चाहिए। ऑटो चालक सतेंद्र ने आठ लाख के जेवर से भरा बैग पुलिस से संपर्क कर महिला यात्री को लौटाया। उसकी ईमानदारी ने सभी को हैरान कर दिया। 
 

विज्ञापन
auto driver showed honesty and contacted police and returned bag full of jewelery to woman
ऑटो चालक ने लौटाया बैग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद से एत्मादपुर आ रही महिला का गहनों से भरा बैग ऑटो में छूट गया था। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस से संपर्क कर महिला को गहनों से भरा बैग लौटाया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एत्मादपुर के गांव गिरवर की शालू पत्नी सतेंद्र मायके शिकोहाबाद रिश्तेदार की शादी में गई थी। शनिवार को घर लौटते समय तहसील चौराहे पर ऑटो में से उतरी। अपने दो बैग और थैला उतार लिया, लेकिन गहनों से भरा बैग छूट गया। इस पर उन्होंने पुलिस को बैग लूट की सूचना दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। तो मामला ऑटो में बैग छूटने के निकला। महिला ने बैग में आठ लाख रुपये के गहने होने की बात बताई थी। पुलिस ऑटो चालक की खोजबीन में जुटी। वहीं ऑटो चालक शमसाबाद के बास महुआ निवासी सतेंद्र कुशवाह को बैग मिला तो उसने पुलिस से संपर्क कर महिला के बैग छूटने की बात बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार दोपहर को ऑटो चालक को बुलाकर महिला व उसके परिजन को गहनों से भरा बैग वापस करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed