फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver shot dead in Shahganj at Agra police is investigating

Agra: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, सवारी छोड़ने गया था, फोन पर बेटे से बोला- घर आ रहा हूं, फिर कभी नहीं लौटा

Wed, 11 Jan 2023 03:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 03:47 PM IST
सार

आगरा में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर ही है। 

विज्ञापन
Auto driver shot dead in Shahganj at Agra police is investigating
मृतक हरिओम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के 100 फुटा रोड स्थित वायु विहार  की है। यहां बीती रात रेलवे फाटक के पास ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी होली मोहल्ला निवासी हरिओम उर्फ कलुआ (52) ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पास खुद के चार ऑटो हैं। कलुआ किराये पर भी ऑटो चलवाता था। बताया गया कि बीती रात नौ बजे कलुआ ऑटो लेकर बिचपुरी रेलवे स्टेशन के पास खड़ा था। उसके पास सवारी बनकर एक युवक आया। उसने कलुआ से 100 रुपये में बोदला छोड़ने की बात कही। कलुआ ने युवक को ऑटो में बैठा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब दस बजे रेलवे फाटक के पास कलुआ का लहूलुहान शव ऑटो की हैंडल पर पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की जेब से 14100 रुपये मिलें हैं। मृतक को पीछे से सिर में गोली मारी गई है। सिर में काफी चोट है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रकरण में अभी तहरीर नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों से फोन पर बोला रास्ते में हूं

मृतक की पत्नी अंजू देवी ने बताया है कि उन्होंने अपने पति के पास 9:20 बजे कॉल किया था। उन्होंने कहा था कि रास्ते में हूँ, अभी घर आ रहा हूं। दस बजे तक घर नहीं आने पर पत्नी ने दोबारा फोन किया। इस पर पुलिस ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी दी। 



कलुआ की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। कलुआ के पुत्र कान्हा 15 वर्ष, पुत्री निशा 13 वर्ष, पुत्र भोला 11 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं कलुआ की जेब से 14100 रुपये बरामद होने के बाद हर कोई रंजिश में हत्या करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed