फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Authority provides free legal services to the poor

Agra News: गरीबों को निशुल्क विधिक सेवा देता है प्राधिकरण

Sat, 09 Nov 2024 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Nov 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Authority provides free legal services to the poor
गरीबों को निशुल्क विधिक सेवा देता है प्राधिकरण
विज्ञापन


- विधिक सेवा दिवस के तहत निकाली जागरूकता रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जिला जज सुधीर कुमार के निर्देशन में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। दीवानी परिसर से छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई विधिक सेवा जागरूकता रैली को प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभा धामा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता रैली में शामिल हुए दयानंद इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। दीवानी परिसर से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल, प्रधानाचार्य प्रशांत चतुर्वेदी, संजोग मल, धर्मसिंह भदौरिया, पीएलवी सुरेंद्र सिंह यादव, रामरतन, आराधना शर्मा, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधिक सेवा दिवस के तहत सुदिति ग्लोबल एकेडमी में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कमल सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विभा धामा ने शिक्षा का अधिकार और बच्चों के अधिकार की जानकारी दी। स्थायी लोक अदालत के सदस्य जितेंद्र कुमार ने स्थायी लोक अदालत में निपटाए जाने वाले मुकदमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉक्टर राममोहन, डॉक्टर कुसुम मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed