फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auspicious marriage: 184 couples will become each other's life partners.

शुभ विवाह: 184 जोड़े बनेंगे एक-दूसरे के जीवन साथी

Thu, 22 Feb 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Auspicious marriage: 184 couples will become each other's life partners.
कासगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के तहत 25 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए तीन स्थल निर्धारित किए गए है। इस दौरान 184 जोड़े एक-दूसरे के जीवन साथी बनेंगे। विवाह आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन के लिए सिढ़पुरा के ब्रज फार्म हाउस पर पटियाली, सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा क्षेत्र के जोड़ों का विवाह होगा। 65 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सिढ़पुरा महेंद्र पाल सिंह, खंड विकास अधिकरी गंजडुंंडवारा श्रेती गर्ग, खंड विकास अधिकारी पटियाली सुशील कुमार सिंह एवं पर्यवेक्षक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेंद्र स्वरूप को नियुक्त किया गया है।सहावर में लौग लखन मैरिज होम रानी अवंतीबाई नगर मोहनपुर रोड पर सहावर व अमांपुर के जोडों के विवाह की व्यवस्था की गई है। यहां 55 जोड़ों का विवाह होगा। नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी सहावर अरविंद कुमार व पर्यवेक्षक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुरेश चंद्र को नियुक्त किया है। विकास खंड परिसर कासगंज में कासगंज, सोरों, बिलराम के 64 जोड़ों का विवाह होगा। नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी कासगंज चरन सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed