{"_id":"667efe4e451b9c149708678b","slug":"aunt-died-due-to-electric-shock-niece-got-burnt-kasganj-news-c-175-1-agr1054-117247-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करंट लगने से बुआ की मौत, भतीजी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करंट लगने से बुआ की मौत, भतीजी झुलसी
Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में शुक्रवार की सुबह के समय करीब 9:50 बजे एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि एक बालिका झुलस गई। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। हादसा सुबह के समय टीन शेड के लिए पाइप ले जाते समय हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी गर्भवती महिला संगीता देवी (24) पत्नी गीतमसिंह सुबह के समय अपनी भतीजी गोपिका (7) के साथ टीन शेड डालने के लिए लोहे का पाइप लेकर अपने घेर पर जा रही थी। महिला के पति गीतम सिंह ने बताया कि रास्ते के उपर से गुजर रहे एचटी लाइन के तार नीचे होने की वजह से पाइप टच हो गया।
इससे संगीता देवी करंट की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गई और बालिका मामूली रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर पति गीतम सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। महिला को घायलावस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी उपचार की दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एचटी लाइन के विद्युत तारों से हुए हादसे को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। महिला की मौत की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन पुत्रियों के सिर से उठा मां का साया
एचटी लाइन के करंट के चपेट में आने से महिला संगीता की मौत हो गई। मृतका के पति गीतम सिंह ने बताया कि उसकी तीन पुत्रियां हैं। इनमें बडी बेटी बबीता (4), दूसरी बेटी नीता (03) और छोटी खुश्मिता (02) की है। उसकी मौत से तीन बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया। बताया कि महिला तीन माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के बच्चियों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।