{"_id":"6511c34fd764f9a6bd08cae4","slug":"audio-of-demanding-money-in-the-name-of-post-mortem-goes-viral-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-4989-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल
Mon, 25 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इस ऑडियो में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नाम पर रुपये मांगने की बात सामने आई है। ऑडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। गांव खरगपुर निवासी शशी पत्नी शिवम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मायकेवालों ने पोस्टमार्टम कराया था।
वायरल ऑडियो में जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की आवाज बताई जा रही है। डॉक्टर से एक व्यक्ति बात कर रहा है कि आपको रुपये पहुंच गए हैं। डॉक्टर कह रहा है कि ये केवल 29 नोट ही हैं। सोमवार को ऑडियो सोशल मीडिया पर आया तो चर्चा का विषय बन गया। मामले की जानकारी सीएमओ और सीएमएस को भी हो गई है। हालांकि इस संबंध में काई शिकायत नहीं की गई है।
-- -
ऑडियो किसी और बात का है। इसका पोस्टमार्टम से कोई संबंध नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
डॉ. आरसी गुप्ता सीएमओ
-- --
ऑडियो प्राप्त हुआ है। जांच कराई जा रही है। ऑडियो में जिस डॉक्टर की बात बताई जा रही है उस डॉक्टर का पोस्टमार्टम से कोई लेनादेना नहीं है।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस
क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी
मैनपुरी। सीएमओ के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने शहर के मदारगेट स्थित जितेंद्र राजपूत के यहां छापा मारा। यहां मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। नोडल अधिकारी को यहां मौजूद जितेंद्र राजपूत किसी प्रकार का अभिलेख नहीं दिखा सका। नोडल अधिकारी ने नोटिस थमाते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई है। संवाद