{"_id":"5d179f6e8ebc3e3c9c05bed2","slug":"audio-lekhpal-agra-news-agr393776676","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तहसील सदर के एक लेखपाल का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो में लेखपाल काश्तकारों से पैमाइश कराने के नाम पर खुलेआम रुपयों की मांग कर रहा है। ऑडियो वायरल होते ही अधिकारियों तक पहुंचा गया है और भ्रष्ट लेखपाल पर कार्यवाई होना तय माना जा रहा है।
वायरल हो रहे ऑडियो के साथ एक संदेश भी है जिसमें ग्राम पंचायत कपरेटा पर तैनात लेखपाल अनिल कुमार का नाम लिखा गया है। मैसेज और ऑडियो एसडीएम और तहसीलदार तक पहुंच गया है। अधिकारी भी ऑडियो को सुनने के बाद मान रहे हैं कि लेखपाल काश्तकारों से पैमाइश के नाम पर दो-दो हजार रुपये की मांग कर रहा है। ऑडियो में लेखपाल काश्तकार से अन्य सरकार के प्रति कुछ जातियों के लोगों की तानाशाही की भी बात कर रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार बन गई है तो भाव खराब हो गए हैं। काश्तकार ने जब पूछा कि कितने रुपये आपको चाहिए तो लेखपाल ने बिना हिचक के दो किसानों से दो-दो हजार रुपये लेने की बात कही है। इसको लेकर अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे है। तहसीलदार दुर्गेश यादव का कहना है कि ऑडियो मेरे पास आ गया है इस मामले में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लेखपालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।