अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: छात्र-छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, उत्साह के साथ दिया इम्तिहान
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं सुबह सात बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। तय समय 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई, जो साढ़े 12 बजे तक चली। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 रविवार को होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में कराई। इसमें यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक के 342 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होकर अभ्यर्थी उत्साहित हुए, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अनुभव के साथ अपनी तैयारी परखने का भी मौका मिला।
शहर के अलावा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 08:00 बजे से ही केंद्र पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे (सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक) रही। सुबह 10:30 बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा कराई गई। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा को संपन्न कराने में होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर के नेतृत्व में परीक्षा प्रभारी हर्षा शर्मा, गरिमा खान ने सहयोग दिया। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने कक्ष निरीक्षकों की भूमिका निभाई।
इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में बीपी बघेल, केशव दीक्षित, राजीव वर्मा, यादवेंद्र शर्मा, केके शर्मा, राज बहादुर सिंह, विजय कुमार, आनंद शर्मा, निधि श्रीवास्तव और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कंसाना व जिलामंत्री बृजेश दीक्षित के नेतृत्व में चंद्रकांत गालव, राजेंद्र त्यागी, हरेंद्र कुमार वर्मा, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, राहुल कौशिक, दिनेश शर्मा, मंजू कुमारी, शिवकुमार शर्मा ने कार्यालय की व्यवस्था संभाली।
फिरोजाबाद में भी हुई परीक्षा
फिरोजाबाद में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 का आयोजन श्री गौरीशंकर इंटर कॉलेज में किया गया। यहां कुल 225 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 147 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा दो वर्गों में हुई। कक्षा 9 और 10 के छात्रों का एक वर्ग और 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों का दूसरा वर्ग था। दोनों वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग प्रश्नों के चार-चार सेट बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के मोबाइल और बैग को प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखवाया गया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इस दौरान गौरीशंकर इंटर कॉलेज के निदेशक कृपाशंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी, प्रभात पचौरी, कुलदीप शर्मा, प्रदीप पाराशर, सचिन कुमार, श्यामसुंदर राजौरिया, भूपेंद्र सिंह, उमेश कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, मानेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.