फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attractive entry gate will be built in Agra at cost of two crores

ऐसा आकर्षक होगा आगरा का एंट्री गेट: दो करोड़ की लागत से बनेगा, ब्रज व आधुनिक वास्तुकला की दिखेगी झलक

Wed, 11 Oct 2023 01:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 01:06 PM IST
सार

आगरा में इनर रिंग रोड पर एंट्री गेट बनाया जाएगा। यह दो करोड़ की लागत से बनेगा। इसमें ब्रज व आधुनिक वास्तुकला की झलक दिखेगी। 

विज्ञापन
attractive entry gate will be built in Agra at cost of two crores
ऐसा आकर्षक होगा आगरा का एंट्री गेट: ब्रज व आधुनिक वास्तुकला की दिखेगी झलक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इनर रिंग रोड पर आगरा एंट्री गेट का निर्माण होगा। इसमें ब्रज संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला की झलक होगी। तीन हिस्सों में बनने वाले इस गेट पर बीच में कांच का शो-केस होगा। इसमें पानी बहता दिखेगा। सड़क के दोनों किनारों पर एक दीवार बनेगी। इस पर आगरा एंट्री गेट लिखा होगा। 

विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से एंट्री गेट के डिजाइन को स्वीकृति मिल गई है। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गेट में बृज व आधुनिक वास्तुकला की झलक होगी। टेंडर जारी कर दिए हैं। एक महीने में गेट का निर्माण शुरू हो जाएगा। गेट पर फसाड लाइटिंग कराई जाएगी। इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा के पास गेट का निर्माण होगा। 

विज्ञापन

शासन को भेजा जाएगा मास्टर प्लान

मास्टर प्लान 2031 को स्वीकृति के लिए बृहस्पतिवार को शासन को भेजा जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मास्टर प्लान के लिए 600 से अधिक आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। शासन की संस्तुति के बाद मास्टर प्लान लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed