{"_id":"6022230d8ebc3e4c6966f9d4","slug":"attempted-to-kill-two-young-man-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गला रेतकर दो युवकों की हत्या का प्रयास, जान बचाने के लिए 300 मीटर दौड़े, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गला रेतकर दो युवकों की हत्या का प्रयास, जान बचाने के लिए 300 मीटर दौड़े, हालत गंभीर
Tue, 09 Feb 2021 11:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई लिंक मार्ग पर सोमवार रात को दो युवकों के गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। दोनों युवकों ने जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ लगाई। एक चौकीदार के पास पहुंचकर मदद मांगी। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पड़ताल की। घायल युवकों का देहली गेट स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना सोमवार रात करीब दस बजे की है। नुनिहाई लिंक मार्ग पर दो युवक रेलवे लाइन की ओर से भागते दाऊजी गोदाम के पास पहुंचे। यहां चौकीदार छोटेलाल और एक परांठे की ठेल पर विक्रेता बैठा हुआ था। युवकों का गला रेता गया था। उनके खून निकल रहा था। चौकीदार के पास आकर जान बचाने को मदद मांगने लगे। कुछ देर में ही दोनों गिर पड़े। चौकीदार दोनों का नाम और पता भी नहीं पूछ पाया।
विज्ञापन
धारदार हथियार से रेता गया है गला
उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। चौकीदार की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में ले गई। यहां प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर थी। इस पर दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलने पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने घटना की जानकारी की। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घायलों की पहचान राहुल पुत्र महेंद्र निवासी कछपुरा, नगला देवजीत और गोलू पुत्र शकील निवासी अब्बास नगर के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 18 साल है। परिजनों को बुलाया गया है। घायल युवकों के होश में आने पर ही पता चलेगा कि किसने और क्यों हमला बोला।
300 मीटर दूर तक मिला खून
पुलिस ने घटना को लेकर आसपास तलाश की। 300 मीटर दूर तक खून के छींटे पड़े मिले। इससे आशंका है कि दोनों युवक इतनी दूर से भागते हुए आए थे। धारदार हथियार से उनकी गर्दन को रेत दिया गया, लेकिन युवक किसी तरह भागकर आ गए।
300 मीटर दूर तक मिला खून
पुलिस ने घटना को लेकर आसपास तलाश की। 300 मीटर दूर तक खून के छींटे पड़े मिले। इससे आशंका है कि दोनों युवक इतनी दूर से भागते हुए आए थे। धारदार हथियार से उनकी गर्दन को रेत दिया गया, लेकिन युवक किसी तरह भागकर आ गए।