फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt To Murder A Married Woman By Slitting Throat Allegations To Husband

मैनपुरी: विवाहिता की गला रेतकर हत्या का प्रयास, पति पर लगे आरोप, फरार

Tue, 05 Oct 2021 10:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 10:53 AM IST
सार

थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना के बाद से आरोपी विपिन फरार है।

विज्ञापन
Attempt To Murder A Married Woman By Slitting Throat Allegations To Husband
मैनपुरी: घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह में ससुराल आए पति ने सोमवार की रात सोते समय पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह निवासी कमलेश कुमार ने पुत्री मोहिनी की शादी 24 अप्रैल 2021 को बिछवां थाना क्षेत्र के नगला धुरा निवासी विपिन कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर मोहिनी जुलाई में अपने मायके नगला हरीसिंह आकर रहने लगी। बीते शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोग आए और पंचायत हुई, तय हुआ था कि मंगलवार को वह पति के साथ ससुराल चलेगी। पति विपिन भी उसी दिन से ससुराल में ही रुका था।
विज्ञापन

लगाए आरोप...पति ने चाकू से किया हमला
परिजनों के अनुसार सोमवार की रात विपिन ने पास में सो रही मोहिनी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। वहीं आरोपी महिला को मरा हुआ समझकर वहां से भाग गया। आनन फानन परिजन मोहिनी को जिला अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर जांच के दौरान नमूने एकत्र किए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। समाचार लिखे जाने तक वह गिरफ्त में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पर पति ने जानलेवा हमला किया गया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविंद्र बहादुर, प्रभारी निरीक्षक

फिरोजाबाद में हत्या से सनसनी: कथावाचक का कत्ल कर शव रेलवे लाइन के पास फेंका, आरोपी फरार

फिरोजाबाद: बुखार के मरीजों का डिवाइडर पर लिटाकर इलाज, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली, नर्सिंग होम सीज 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed