फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to kill the district hospital employee

इलाज को लेकर जिला अस्पताल में बवाल, गला घोंटकर कर्मचारी को मारने की कोशिश

Mon, 30 Jul 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kill the district hospital employee
पीड़ित कर्मचारी के गले पर पड़े निशान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में रविवार की रात सरकारी ट्रामा सेंटर में मरीज के तीमारदारों ने मल्टी टास्क वर्कर विनीत द्विवेदी से मारपीट की दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, फिर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसके विरोध में जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने सोमवार को कामकाज ठप कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सीएमओ, सीएमएस ने डीएम-एसएसपी से बात की। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया तो कर्मचारी काम पर लौटे। 
विज्ञापन


थाना लाइनपार के गुदाऊं निवासी वर्षा यादव (25) को सांप के काटने पर पति विपिन यादव अपने भाई के साथ सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। महिला का उपचार नहीं होने पर दोनो ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाने की कोशिश

गाली गलौज के साथ रजिस्टर फाड़ते हुए मल्टी टास्क वर्कर नवनीत द्विवेदी से हाथापाई की। आरोप है कि विपिन और उसके भाई ने नवनीत के गर्दन में रस्सी डालकर गला दबाने की कोशिश की। 

अस्पताल चौकी के स्टाफ ने विवाद की सूचना पर विपिन यादव और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। लेकिन महिला की हालत खराब हुई तो दोनों को छोड़ दिया। पुलिस के रवैये से अस्पताल कर्मचारियों में आक्रोश है। 

मल्टी टास्क वर्कर एवं अस्पताल स्टाफ ने कामकाज ठप कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा होते देख उपचार कराने आए मरीज बैरंग लौट गए। सूचना पाकर सीएमएस डॉ. आरके पांडेय और सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित मौके पर पहुंचे।

शाम को काम पर लौटे कर्मचारी

कर्मचारी संगठन के नेताओं ने कहा कि मारपीट के माहौल में काम करना संभव नहीं होगा। इस पर सीएमएस ने घटनाक्रम की जानकारी डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल को दी। 

उन्होंने आश्वासन दिया मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। विवाद के कारण जिला अस्पताल में देर रात 12 बजे तक कामकाज बाधित रहा।        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed