{"_id":"67041d79f353804a500b0498","slug":"attempt-to-kill-married-woman-in-shiv-nagar-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-125202-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिव नगर में विवाहिता को जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिव नगर में विवाहिता को जान से मारने की कोशिश
Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुरालीजन ने विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मायके पक्ष के लाेगों से फोन कर पांच लाख रुपये मांगे। पुत्री की ससुराल पहुंचे परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंती खुर्द निवासी यशवीर सिंह ने पुत्री बबिता की शादी वर्ष 2021 में शहर के शिव नगर रामलीला मैदान निवासी गौरव कुमार के साथ की है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति गौरव, सुभाष, राजेश, सौरभ, जेठानी प्रीती और शिवानी पुत्री को लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। रविवार की शाम को मध्यस्थ बिहारी जी को किसी ने फोन कर बताया कि ससुरालीजन ने बबिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की है। उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए हैं। सूचना मिलने के बाद जब वह लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां बबिता अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि आरोपी पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।