फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to attack the headmaster with a knife

प्रधानाध्यापक पर चाकू से हमले की कोशिश

Fri, 15 Jul 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack the headmaster with a knife
बरौली अहीर। थाना ताजगंज क्षेत्र के श्यामो गांव में बुधवार की रात करीब 10 बजे एक युवक ने प्रधानाध्यापक पर चाकू से हमले की कोशिश की। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

श्यामो गांव निवासी गोपाल हाथरस में प्रधानाध्यापक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात उनकी मां घर के बाहर सो रही थी। तभी गांव के ही दो युवक आकर वहां गाली-गलौज करने लगे। इस पर उन्होंने युवकों से गाली गलौज करने की वजह पूछी। आरोप है कि इस पर एक युवक घर से चाकू लेकर आया और उन पर हमला करन की कोशिश की। वह घर के भीतर चले गए तो हमलावर ने उनके घर में घुसने की कोशिश भी की। इस पर उनकी बेटी ने रात में ही डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। बृहस्पतिवार की सुबह गोपाल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में थाना प्रभारी ताजगंज भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed