फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt of self-immolation in front of the team that arrived to take possession of the house

UP: मकान पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम के सामने आत्मदाह की कोशिश, छूटे पुलिसकर्मियों के पसीने; जानें पूरा मामला

Tue, 23 Jul 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 08:51 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर मकान पर कब्जा दिलाने गई टीम के उस समय होश उड़ गए, जब परिवार के लोगों ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। इसके बाद मकान पर कब्जा दिलाया जा सका। 

 

विज्ञापन
Attempt of self-immolation in front of the team that arrived to take possession of the house
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र में मकान पर कब्जे दिलाने पहुंची टीम के सामने परिवार ने हंगामा किया। आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया। इसके बाद कब्जा दिलाया जा सका।
विज्ञापन


मलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि धारा सिंह और कृष्ण मुरारी सेठ के बीच गांव में जमीन का विवाद है। वर्ष 2003 से सिविल कोर्ट में केस चल रहा था। पिछले दिनों धारा सिंह के पक्ष में फैसला आया। जमीन पर पहले से राजेंद्र आदि पक्ष रह रहा था। फैसले के बाद कोर्ट से अमीन आए।
विज्ञापन


सोमवार को धारा सिंह को कब्जा दिलाने के लिए टीम पहुंची। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई थी। कब्जे की कार्रवाई का राजेंद्र सिंह, उनके बेटे गब्बर सिंह, टिंकू, विष्णु, पत्नी गुड्डी ने विरोध किया। आत्मदाह की कोशिश करने लगे। पुलिस परिवार के लोगों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह पक्ष ने बताया कि जमीन वर्ष 2014 में कृष्ण मुरारी सेठ से खरीदी थी। इस पर वह मकान बनाकर रह रहे हैं। 10 वर्ष से अधिक समय से उनका कब्जा है। अचानक सामान को सड़क पर फेंक दिया है। विरोध पर पुलिस ने थाने पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed