{"_id":"5decb7b18ebc3e1c0c0825cd","slug":"attacked-on-agra-police-team-by-mining-mafia-crime-news-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ माफिया: खनन विभाग की टीम पर हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ माफिया: खनन विभाग की टीम पर हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा
Sun, 08 Dec 2019 02:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड पर नैनाना जाट के पास शनिवार सुबह खनन निरीक्षक और उनकी टीम को पत्थर से लदा ट्रक पकड़ने पर विक्रेताओं ने घेर लिया। हंगामे के बाद जानलेवा हमला किया। पथराव किया। गाड़ी पर शीशा तोड़ दिया। पुलिस पहुंचने पर वह भाग गए। मामले में पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
खनन निरीक्षक पूनाराम आहके शनिवार सुबह 7:15 बजे सदर क्षेत्र में अवैध खनन की गाड़ियों की चेकिंग पर निकले थे। उनके साथ होमगार्ड अशोक कुमार और चालक राशिद थे।
बुंदू कटरा पर उन्होंने एक लाल पत्थर से भरे ट्रक का चालान किया। इसके बाद नैनाना जाट पर पटिया (पत्थर) से लदा ट्रक रोक लिया। वह माल से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। वह इस ट्रक को होमगार्ड बुंदू कटरा पुलिस चौकी पर ले जाने लगे।

इसी दौरान एक और ट्रक पत्थर से लदा आ गया। उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी। वह ट्रक को एक दुकान में ले गया। खनन निरीक्षक भी दुकान पर आ गए। उन्होंने चालक से माल के कागजात मांगे।
चालक ने शोर मचाकर रवि, मुकेश, अजय, श्रीभगवान सहित अन्य लोगों को बुला लिया। उन्होंने खनन निरीक्षक पर हमला बोल दिया। वह जान बचाकर भागे। आरोपियों ने पीछे से पथराव किया। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
खनन निरीक्षक की सूचना पर पुलिस पहुंची तब आरोपी भागे। खनन निरीक्षक की तहरीर पर थाना सदर में पांच नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि चालक सहित पत्थर विक्रेताओं ने हमला बोला था। मामले में जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्वालियर रोड पर पत्थरों की 25 से अधिक दुकान
बुंदू कटरा पुलिस चौकी से आगे ग्वालियर रोड पर पत्थरों की 25 से अधिक दुकानें हैं। इन दुकानों पर बिल्डिंग मैटेरियल भी बेचा जाता है। दुकानों पर पत्थर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से आते हैं। खनन विभाग की टीम चेकिंग करती है तो चालक भाग जाते हैं। गाड़ी को दुकानों में खड़ा कर दिया जाता है। पत्थर राजस्थान के गांवों से लेकर यहां लाया जाता है।