{"_id":"5f2e45be46fb5c220e3d0051","slug":"attacked-on-advocate-in-malpura-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजीनामा कराने से इंकार करने पर अधिवक्ता को गोली मारी, पूर्व प्रधान के बेटे ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीनामा कराने से इंकार करने पर अधिवक्ता को गोली मारी, पूर्व प्रधान के बेटे ने की वारदात
Sat, 08 Aug 2020 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:57 AM IST
सार
- अस्पताल में भर्ती अपने भाई से मिलकर कार से लौट रहे थे
- पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर की वारदात
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में राजीनामा कराने से इंकार करने पर गुरुवार की रात पूर्व प्रधान के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता को गोली मार दी। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। घायल के पिता ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव इटौरा निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र तारा सिंह अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी गांव की प्रधान रह चुकी हैं। कस्बा निवासी शेर सिंह बघेल की मां भी इटौरा की ग्राम प्रधान रही हैं। तहरीर के मुताबिक शेर सिंह बघेल व उनके बेटों ने राजू के भाई दीपक पर जानलेवा हमला किया था, इसका मामला दर्ज है। इसमें राजीनामा कराने के लिए राजू पर दबाव बनाया, लेकिन राजू ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की रात तकरीबन 10:30 बजे राजू हॉस्पिटल में भर्ती अपने भाई दीपक से मिलकर कार से घर लौट रहे थे। तभी इटौरा के पास मनोहर धाम कॉलोनी के गेट के निकट बाइक सवार शेर सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अधिवक्ता राजू को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर एसओ मलपुरा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार ने बताया कि तारा सिंह की तहरीर पर शेर सिंह बघेल पुत्र हरी सिंह, गीतम बघेल पुत्र बंगाली, पीतम बघेल पुत्र बंगाली के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
मंगलवार को अधिवक्ता के भाई को पीटकर कर दिया था घायल
ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात को जखौदा के पास एक होटल पर राजू के भाई देवेंद्र उर्फ दीपक की शेर सिंह बघेल के बेटों के साथ प्रधानी के चुनाव की चर्चा के दौरान कहासुनी हो गई। इस पर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को घर भेज दिया। थाने में दी तहरीर के मुताबिक मंगलवार को दीपक अपने खेत पर लगे सबमर्सिबल पर बैठा था तभी शेर सिंह बघेल के बेटों ने दीपक पर हमला कर दिया।
परिजनों ने दीपक को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता तारा सिंह ने शेर सिंह व उसके बेटों के खिलाफ थाना मलपुरा में जानलेवा हमला समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी पैरवी दीपक का भाई अधिवक्ता राजू कर रहा था।