फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on the team that went to check electricity, FIR

बिजली चेकिंग करने गई टीम पर हमला, एफआईआर

Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Attack on the team that went to check electricity, FIR
मैनपुरी। बेवर के गांव जगतपुर खास में शुक्रवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम की पिटाई करने के साथ ही भीड़ ने उनके मोबाइल छीनकर साक्ष्य मिटा दिए। संविदा लाइनमैन की तहरीर पर चार नामजद समेत 24 लोगों के खिलाफ थाना बेवर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र गढ़िया छिनकौरा क्षेत्र के गांव जगतपुर खास में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब उप खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह, लाइनमैन सतेंद्र, नितिन और अभय के साथ चेकिंग करने पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान ब्रजेश, उपकेंद्र और उमेश चोरी से तीन एचपी की मोनोब्लॉक चलाते हुए पाए गए। टीम ने इसकी वीडियोग्राफ की तो वे भड़क गए। उन्होंने गावं के ही जसवीर सिंह व अन्य 15-20 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। उन्होंने लाइनमैनों को लाठी डंडों से पीटने के साथ ही उनके मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन

मोबाइल में बनाए गए वीडियो को डिलीट करने के बाद उन्होंने टीम को भगा दिया। मामले में लाइनमैन सतेंद्र की ओर से थाना बेवर में शुक्रवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें चारों नामजद आरोपियों के अलावा 15-20 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। इंस्पेक्टर बेवर विजय कुमार गौतम ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed