Agra: छुट्टा पशु पकड़ने गई टीम पर हमला, गाय छुड़ा ले गए, वीडियो बनाने पर कर्मी का मोबाइल तोड़ा, मारपीट
आगरा में छुट्टा पशु पकड़ने गई टीम पर दबंगे ने हमला बोल दिया। यही नहीं हमला करके गाय को भी छुड़ा ले गए। नगर निगम कर्मी वीडियो बना रहा था इस पर उसका मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर रविवार दोपहर लंगड़े की चौकी क्षेत्र में हमला कर दबंग लोग गायों को छुड़ा ले गए। वीडियो बनाने पर कर्मचारी का मोबाइल तोड़ दिया। वाहन से खींचकर कर्मियों से मारपीट की। सोमवार को घटना की तहरीर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर की सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने के आदेश दिए हैं। इससे नगर निगम अभियान चला रहा है। रविवार दोपहर नगर निगम का पशु पकड़ने वाला वाहन लेकर एक टीम लंगड़े की चौकी क्षेत्र में गई।
कर्मियों के साथ मारपीट की गई
वाहन चालक बनवारीलाल ने बताया कि सड़क पर टीम ने तीन गाय पकड़ी, जिन्हें गाड़ी में चढ़ा लिया। एक महिला ने हंगामा शुरू किया। आसपास भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कुछ दबंग युवकों ने पशु वाहन टीम पर हमला किया और गाय को छुड़ा ले गए। विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट की गई। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
टीम ने पार्क से एक गाय को पकड़ा था
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर सोमवार को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले सेक्टर-आठ में छुट्टा गोवंश पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट हो चुकी है। शिकायत पर पहुंची टीम ने पार्क से एक गाय को पकड़ा था, जिसे मारपीट कर दबंग छुड़ा कर ले गए। उन्होंने बताया कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।