{"_id":"5f619eb78ebc3e416c4ad6a5","slug":"attack-on-nagar-nigam-team-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की टीम पर पथराव, सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की टीम पर पथराव, सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित तीन घायल
Wed, 16 Sep 2020 10:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:44 AM IST
सार
तहरीर के अनुसार नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला और प्रवर्तन दल के सदस्यों के साथ मुगल रोड पर कर्बला क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरियों को बंद कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
नगर निगम की क्षतिग्रस्त डीसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मुगल रोड स्थित केटीएल वर्कशॉप के पास कर्बला क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरियों को बंद कराने गई नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। पथराव में सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए और नगर निगम की पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नगर निगम ने थाना न्यू आगरा में उपद्रवियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामला मंगलवार की दोपहर तीन बजे का है। तहरीर के अनुसार नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला और प्रवर्तन दल के सदस्यों के साथ मुगल रोड पर कर्बला क्षेत्र में चल रही अवैध डेयरियों को बंद कराने के लिए पहुंचे। यहां डेयरी में गाय-भैंसों को पकड़ने के लिए कर्मचारी अंदर घुसे तो कलुआ और खितलू पुत्र शेरा ने अपने साथी अब्दुल रहीम पुत्र शेर खान, समीर पुत्र वजीर खां, फरीद पुत्र शेर मोहम्मद, सादिक पुत्र वजीर के साथ निगम अधिकारियों पर सरिया और डंडों से हमला कर दिया।
टीम पर पथराव भी किया। पत्थर लगने से सेनेटरी इंस्पेक्टर आदित्य पांडे के पैर में चोट आई है। बारिस पुत्र सईद और भरत सिंह पुत्र हरी सिंह घायल हो गए हैं। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया।

उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई हो
अवैध डेयरी के संचालन की शिकायत पर हम लोग मुगल रोड पहुंचे थे, लेकिन हम लोगों पर पथराव कर दिया गया। थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। -डॉ. योगेश शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी
हमला करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी घटना की सूचना मिलते ही हरीबाबू वाल्मीकि, सूरज पहलवान, राजकुमार विद्यार्थी के साथ थाना न्यू आगरा पहुंच गए।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से हमलावरों पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि रासुका के तहत कार्रवाई नहीं हुई तो महासंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान श्याम पाथरे, यूनुस खान, वीरेंद्र अर्दली, वीरेंद्र सिंह, धर्मराज चौधरी, तेजवीर सिंह, रोहित लवानियां, रंजीत नरवार, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।