फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack On Mining Officer Car In Agra Crime News Hindi

आगरा में खनन अधिकारी पर हमला: गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Attack On Mining Officer Car In Agra Crime News Hindi
खनन अधिकारी की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सदर में आगरा क्लब के पास शनिवार रात को गिट्टी से भरे ट्रक से खनन अधिकारी दिनेश कुमार की गाड़ी में टक्कर मार दी गई। गाड़ी में अधिकारी के अलावा चालक और तीन होमगार्ड मौजूद थे। पांचों की जान बच गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। खनन अधिकारी ने बताया कि वह टीम के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। इस वजह से हमला किया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार के मुताबिक शनिवार रात को ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता के पास चेकिंग करने बोलेरो से जा रहे थे। गाड़ी में चालक सत्य प्रकाश, होमगार्ड गजाधर सिंह, बिजेंद्र सिंह और पृथ्वी सिंह थे। थाना सदर के पास उन्हें गिट्टी से भरा एक ट्रक दिखा। इस पर ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी पर सफेद रंग की कार बोलेरो के आगे आ गई। इससे बोलेरो नहीं निकल पा रही थी। कार चालक बोलेरो को ओवरटेक नहीं करने दे रहा था।
विज्ञापन

  आगरा: एक लाख रुपये मांगने पर प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने मोबाइल दिलाने को कभी चोरी की थी भैंस 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा क्लब के सामने खनन अधिकारी ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक धीमा कर दिया। इस पर खनन अधिकारी के चालक ने आगे लाकर बोलेरो रोक दी। मगर, ट्रक के चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे एमजी रोड की ओर चला गया। टक्कर से बोलेरो के शीशे चकनाचूर हो गए। तीन टायर फट गए। गाड़ी पलटने से बची।  सूचना पर थाना सदर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी दिनेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।  
 

ट्रक पर नहीं थी नंबर प्लेट
पुलिस ने बताया कि ट्रक पर पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ट्रक की बाडी पर वीर गुर्जर और बीएस कसाना लिखा हुआ था। मुकदमे में सफेद रंग की महिंद्रा कंपनी की गाड़ी का नंबर लिखा गया है। गाड़ी में ही खनन माफिया के गुर्गे सवार होने की आशंका है। ट्रक को निकलने में कार सवारों ने ही मदद की। इसलिए कार सवारों की तलाश की जा रही है। 

घटना होने पर पुलिस करती है कार्रवाई 
खनन की बालू और गिट्टी से भरे ट्रकों को रोकने के दौरान पुलिस और खनन अधिकारियों पर कई बार हमले की घटना सामने आ चुकी हैं। पुलिस घटना होने पर कार्रवाई करती है। इसके बाद पुलिस अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। शनिवार रात को भी गिट्टी से भरा ट्रक बुंदू कटरा चौकी के सामने से होकर गुजरा। शहर में आया तो थाना सदर के सामने से निकला। इसके बावजूद उसे कहीं नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed