{"_id":"608ff5543b8dbb3b14318a06","slug":"attack-on-jama-masjid-beat-imam-loudspeaker-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने की कोशिश: मथुरा में इबादतगाह में घुसकर इमाम से हाथापाई, लाउडस्पीकर ले गए अराजक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने की कोशिश: मथुरा में इबादतगाह में घुसकर इमाम से हाथापाई, लाउडस्पीकर ले गए अराजक तत्व
Tue, 04 May 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 May 2021 12:27 AM IST
सार
थाना गोवर्धन के बड़ा बाजार में जामा मस्जिद है। सोमवार की सुबह 11 बजे आठ-नौ युवक आए और मस्जिद में घुस गए। यहां पर इमाम मो. इलियास ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई कर दी। इसके बाद यह युवक मस्जिद की छत पर चढ़ गए और लाउडस्पीकर के तार को तोड़ डाला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में गोवर्धन के बड़ा बाजार जामा मस्जिद में अराजक तत्व घुस गए और इमाम से हाथापाई करते हुए लाउडस्पीकर के तार तोड़कर ले गए। इससे माहौल गर्मा गया। एकत्रित हुए विशेष समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। गोवर्धन पुलिस ने माहौल को गर्माने नहीं दिया। इमाम की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
थाना गोवर्धन के बड़ा बाजार में जामा मस्जिद है। सोमवार की सुबह 11 बजे आठ-नौ युवक आए और मस्जिद में घुस गए। यहां पर इमाम मो. इलियास ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई कर दी। इसके बाद यह युवक मस्जिद की छत पर चढ़ गए और लाउडस्पीकर के तार को तोड़ डाला। लाउडस्पीकर को भी ले गए। मस्जिद में इमाम से हाथापाई और लाउडस्पीकर तोड़ने से विशेष समुदाय में उबाल आने लगा। माहौल गर्माने से पहले एसपी देहात श्रीशचंद, सीओ गोवर्धन रविकांत पाराशर और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौधरी पुलिसबल के साथ पहुंच गए और इमाम को पुलिस ने समझाया। इमाम की तहरीर पर गोवर्धन पुलिस ने नौ अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सौरभ नंबरदार निवासी कंडेरे कॉलोनी, पवन शर्मा, धीरज कौशिक निवासी महमदपुर, कान्हा ठाकुर, दीपक शर्मा, रॉकी, डोरी, जय ठाकुर और टिल्लू खटकी के लड़के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

गोवर्धन और नवनीत नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
जनपद में मतदान से लेकर मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। सोमवार को कुछ अराजकतत्वों ने माहौल को गर्माने की जरूर कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता से माहौल शांत रहा। पहला तो शहर के नवनीत नगर में घर में घुसकर पिता और पुत्रों पर जानलेवा हमले से माहौल गर्माने लगा। यहां पर कृष्णानगर चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए माहौल को शांत कर दिया। उसके बाद गोवर्धन के बड़ा बाजार मस्जिद में इमाम से हाथापाई और लाउडस्पीकर को ले जाने से माहौल गर्मा गया। यहां पर एसपी देहात श्रीशचंद के समय से पहुंचने पर माहौल बिगड़ने से पहले संभाल लिया गया। दोनों मामलों में अगर पुलिस तनिक भी हीलाहवाली करती तो माहौल बिगड़ने में देर नहीं लगती।
सप्ताहांत कर्फ्यू में कैसे पहुंच गए अराजकतत्व
सप्ताहांत कर्फ्यू के बाद भी नौ अराजकतत्व आखिर गोवर्धन के बड़ा बाजार कैसे पहुंच गए। इसका मतलब इन अराजकतत्वों को गोवर्धन पुलिस का भय नहीं था या फिर लॉकडाउन का कतई भी डर नहीं था। गोवर्धन पुलिस के न टोकने के कारण आए दिन लोग बेवजह शहर और कस्बे में घूमते रहते हैं। इनको समय रहते टोक दिया जाता तो यह अराजकतत्व मस्जिद तक पहुंच नहीं सकते थे।
धार्मिक भावना भड़काने समेत कई धाराओं में मुकदमा
नौ अराजकतत्वोें के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 427, 506, 379, 188 और 295 ए धार्मिक भावना भड़काने में दर्ज किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि जल्द ही सभी की गिरफ्तार कर ली जाएगी।
जनपद का शांतिपूर्ण माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। हर हाल में ऐसे शरारती और अराजकतत्वाें से सख्ती से निपटा जाएगा। नामजदों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
मैनपुरी पंचायत चुनाव परिणाम: दिन रात चली मतगणना, परिणाम घोषित, देखिए विजेताओं की सूची