फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on Indian student in Sydney Australia

ऑस्ट्रेलिया में आगरा के छात्र पर हमला: चाकूबाज ने पेट-जबड़ा चीरा, हालत गंभीर, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Wed, 12 Oct 2022 07:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 07:51 PM IST
सार

आगरा के शुभम गर्ग चेन्नई से एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) करने के बाद पीएचडी करने एक सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गया था। वहां यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स सिडनी में दाखिला लिया। छह अक्तूबर को उस पर हमला कर दिया गया। 

विज्ञापन
Attack on Indian student in Sydney Australia
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कस्बा किरावली के रहने वाले छात्र शुभम गर्ग (28) पर ऑस्ट्रेलिया में चाकू से जानलेवा हमला किया गया। ऑस्ट्रेलिया में पीएचडी के लिए गए छात्र पर हमला छह अक्तूबर की रात तब किया गया, जब वह एटीएम से रुपये निकालकर अपने रूम पर जा रहा था। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पीड़ित परिवार ने मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

सिडनी की यूनिवर्सिटी में लिया है दाखिला 

किरावली के पैठ गली निवासी राम निवास गर्ग ने बताया कि उनका बेटा शुभम चेन्नई से एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) करके पीएचडी करने एक सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गया था। वहां यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स सिडनी में दाखिला लिया है। शुभम छह अक्तूबर की रात समय साढ़े 10 बजे एटीएम से मकान का किराया देने के लिए 800 डॉलर निकालकर कमरे पर जा रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला किया गया। शुभम के जबड़े, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में 11 वार किए गए हैं।

विज्ञापन

हमलावरों ने किए 11 वार

शुभम के रूम पार्टनर दिल्ली निवासी भुवन तिलानी ने पुलिस को हमले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार को घटना का पता चला। परिजन रंगभेद में हमले होने की आशंका जता रहे हैं। छात्र के चाचा राजकुमार गर्ग ने बताया कि इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल के साथ सांसद राजकुमार चाहर से आगरा उनके निवास पर मिले थे। सांसद राजकुमार चाहर ने विदेश मंत्रालय और दूतावास में बात कर उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। तत्काल वीजा बनवाने के लिए दिल्ली बुलाया है। परिजनों ने सरकार से उसे स्वदेश ले आने में मदद की गुहार लगाई है। 
 

Agra: डेढ़ लाख रुपये में होता था एमबीबीएस की कॉपी बदलने का सौदा, विवि के आरोपी कर्मचारियों ने उगले राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed