फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on family in dispute over road in mathura

Mathura: रास्ते के विवाद में एक परिवार पर हमला, हमलावरों ने तलवार से काटे युवक के अंगूठे, फायरिंग में पांच घायल

Thu, 14 Jul 2022 07:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 07:54 PM IST
सार

थाना हाईवे की चैतन्य लोक कॉलोनी में बुधवार की रात कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
attack on family in dispute over road in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मंडी चौराहा के चैतन्य लोक कॉलोनी में बुधवार की रात रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। हथियारबंद लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने तमंचों से फायर कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को घायल कर दिया। तलवारें भी चलीं। तलवार से एक युवक के दोनों हाथों के अंगूठे भी काट डाले गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो युवकों को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना हाईवे की चैतन्य लोक कॉलोनी में रहने वाले करन सिंह से लखमी चंद का रास्ते को लेकर झगड़ा हो गया। शाम साढ़े सात बजे के लगभग लखमीचंद अपने दो बेटों के साथ करन सिंह के घर समझौते के लिए गए। उन्होंने झगड़ा खत्म करने का प्रयास किया। घर लौटे तो करन सिंह पक्ष के 12 से अधिक लोगों ने लखमीचंद के घर पर तमंचे, तलवार, लोहे की सरिया, लाठी डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया। इस झगड़े में फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच लोग घायल

हमले में लखमीचंद का 21 वर्षीय बेटा विकास, 30 वर्षीय सुनील, पत्नी रामवती (55), सीमा, रघुराज और कृष्णा पुत्र राजवीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाइवे पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से विकास और सुनील को आगरा रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि हमलावरों ने तलवार से विकास के दोनों हाथों के अंगूठे काट दिए हैं। इससे अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक कोई हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed