Agra: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला, पिता समेत चार घायल
दो युवकों ने सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी थी। दुल्हन के पिता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे बौखलाए युवकों ने दुल्हन के परिवार पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नाऊ की सराय में मंगलवार की रात निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला बोल दिया गया। हमले में दुल्हन के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक नाऊ की सराय निवासी हबीब की बेटी रुखसार का निकाह था। मंगलवार रात को हाथरस के सादाबाद से बरात आई। रात तकरीबन 11 बजे दुल्हन के पिता और अन्य परिजन मैरिज होम जाने के लिए घर के बाहर खड़े थे। रास्ते में उनका कुत्ता बैठा था, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। युवकों ने सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी।
डंडे और ईंट-पत्थर भी चले
दुल्हन के पिता हबीब ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों युवक बौखला गए। आरोपी उनसे गालीगलौज करने लगे। उस वक्त मामला शांत हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और हबीब के परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने हबीब और उनके परिजनों से मारपीट कर दी। ईंट-पत्थर भी चले। घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
UP: एटा में यूपी पुलिस की उगाही रेट लिस्ट हुई वायरल! SSP ने दिए जांच के आदेश, पोस्ट डालने वाले को दिया नोटिस