फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attack on BJYM leader bjp workers create ruckus at shahganj police station in agra

आगरा में भाजयुमो पदाधिकारी पर हमला: दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप, देर रात थाने में हंगामा

Fri, 25 Feb 2022 09:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 09:29 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज बाजार में भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष पर हमला कर दिया गया, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद थाने में भी जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
attack on BJYM leader bjp workers create ruckus at shahganj police station in agra
शाहगंज थाने में भाजयुमो नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज बाजार में बृहस्पतिवार रात को माहौल गर्मा गया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित और उनके साथियों पर हमला कर दिया गया। हमले में उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की गई। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। बाद में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। मारपीट का आरोप लगाया। घटना से क्षेत्र में तनाव हो गया। इस पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रात 10 बजे हुई हमले की घटना 

भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित बृहस्पतिवार रात तकरीबन दस बजे गोगा मौर्या, गोविंद कुशवाहा और जीतू प्रजापति शाहगंज स्थित सत्तो लाला हलवाई पर आए थे। उन्होंने बताया कि चाट खाने पीने के दौरान ही कोल्हिाई निवासी शाहिद बेग अपने कुछ साथियों के साथ आ गया। दोनों में तीन महीने पहले एक युवती की ससुराल में मौत के बाद विवाद हुआ था। उन्होंने मुकदमे भी दर्ज कराए थे। तब से दोनों में तनातनी चली आ रही है।

विज्ञापन


भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष का आरोप है कि शाहिद बेग और उसके साथियों ने गालीगलौज की। वह जान बचाकर गाड़ी छोड़कर भागे। मगर, हमलावरों ने गोगा मौर्य को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। वह किसी तरह बचकर भागे। उनकी सफारी गाड़ी रह गई। आरोप है कि उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में हुई नारेबाजी, हंगामा 

भाजयुमो पदाधिकारी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। हमले की जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पर आ गए। नारेबाजी होने लगी। मारपीट से शाहगंज बाजार में अफरातफरी मच गई। उस समय व्यापारी बाजार बंद कर रहे थे।

उधर, सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि शैलू पंडित और बाजार में दुकान चलाने वाले शाहिद बेग के बीच विवाद हुआ है। दोनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed