{"_id":"5b791e4f42c7924651653fac","slug":"attack-on-bjp-councilor-s-house-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली जाने पर भड़के लोग, भाजपा पार्षद के घर पर हमला, पथराव कर खिड़कियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली जाने पर भड़के लोग, भाजपा पार्षद के घर पर हमला, पथराव कर खिड़कियां तोड़ीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद के घर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि घर की खिड़कियां तोड़ दीं और बाहर रखा कूलर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से घर में मौजूद पार्षद की पत्नी और बच्चे दहशत में आ गए। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंच गए।
लोहामंडी के आलमगंज क्षेत्र में भाजपा के पार्षद शरद चौहान का घर है। शरद चौहान ने बताया कि शाम को वे किसी काम से बाहर गए थे। उनके वार्ड के एक वर्ग विशेष के इलाके में पिछले दो दिन से बिजली गुल हो रही है। शनिवार को गुस्साए लोगों ने आलमगंज रोड पर जाम लगा दिया।
इसी दौरान कुछ लोगों ने भीड़ को भड़का दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद उनकी बिजली कटवा रहे हैं। लोगों ने भाजपा पार्षद, भाजपा और टोरंट पावर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच में भीड़ में कुछ लोग पार्षद के घर पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया।

Trending Videos
दहशत में आया पार्षद का परिवार
पथराव से उनके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। भीड़़ ने बाहर रखा कूलर क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में पार्षद की पत्नी और बच्चे इस घटना से दहशत में आ गए। चीखपुकार मच गई। परिजनों ने किसी तरह जान बचाई। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एसपी पहुंच गए। इस पर हमलावर भाग गए। पार्षद शरद चौहान ने क्षेत्र के आजाद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पथराव की पुष्टि नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।