{"_id":"5db32bb08ebc3e93cb766d7f","slug":"atm-empty-before-the-diwali-festival-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर एटीएम हो गए खाली, बैंकों में भी चार दिन का अवकाश, बढ़ेगी दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर एटीएम हो गए खाली, बैंकों में भी चार दिन का अवकाश, बढ़ेगी दुश्वारी
Sat, 26 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम पर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रोशनी के त्योहार पर एटीएम दगा दे गए। दिवाली से पहले ही शहर में लगे ज्यादातर एटीएम खाली हो गए हैं। अगले चार दिन बैंकों में अवकाश है, ऐसे में शहर के अधिकांश एटीएम खराब हैं या उनमें कैश नहीं हैं। औसतन 10 में से केवल दो एटीएम में नगदी मिल पा रही है।
बैंकों में शनिवार से मंगलवार तक का अवकाश रहेगा। बैंकों के विलय के कारण भी 639 में से करीब 450 एटीएम ही शहर में बचे हैं। संजय प्लेस में पांच प्रमुख बैंकों के एटीएम हैं। इसके अलावा रामनगर, शाहगंज, पुलिस लाइन, साकेत कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज, कैंट स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन के एटीएम खराब हैं या इनमें कैश नहीं है।
शुक्रवार को एमजी रोड स्थित आगरा कॉलेज के पास केनरा बैंक के एटीएम की स्क्रीन पर नो कैश लिखा था। सदर बाजार में आईडीबीआई बैंक का एक एटीएम काम कर रहा था, लेकिन यह अन्य बैंकों के कार्ड स्वैप नहीं कर पा रहा था। एक निजी बैंक के एटीएम में खराब का बोर्ड लटका था। जिससे ग्राहक निराश होकर खाली हाथ लौट रहे थे।
विज्ञापन
ग्राहकों के पास दूसरे एटीएम पर जाकर कैश निकालने की सुविधा है, लेकिन एटीएम के काम न करने के कारण उन्हें चार से पांच किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। यह केवल त्योहारी सीजन में ही नहीं, बल्कि शहर में हर दिन यही समस्या एटीएम कार्ड धारकों के आड़े आ रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें